उत्तराखण्ड-न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र में 30 अप्रैल गुरूवार को प्रदेश में कोरोना कोविड-19 के संकट के दौरान हर तरफ त्राहि-त्राहि मची हुई है। जिसमें इस महासंकट के दौरान बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया है. सितंबर 2018 में जब से ऋषि कपूर को कैंसर होने की खबर सामने आई थीऐसे में परिवार के साथ साथ रिश्तेदार और करीबी उनके अंतिम दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। मुंबई में उनका निधन हुआ. इसके बाद मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के चंदनवाड़ी शव दाह गृह में किया गया। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के मौके पर 24 लोग मौजूद थे। ऐसे में परिवार के साथ साथ रिश्तेदार और करीबी उनके अंतिम दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार चंदवाड़ी श्मशान में किया गया। ऋषि कपूर का आज सुबह 8-45am निधन हो गया था। ऋषि कपूर दो साल से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में नीतू कपूर और रणबीर कपूर के अलावा करीना कपूर, सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनिल अंबानी, आदर जैन जैसी हस्तियां भी पहुंचीं। लॉकडाउन की वजह से ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई नहीं पहुंच पाईं। वो दिल्ली में ही फंसी रह गईं। ऐसे में आलिया ने उन्हें फेसटाइम के ज़रिए वीडियो कॉल किया और पिता के आखिरी दर्शन के साथ साथ उनके अंतिम संस्कार में भी उन्हें शामिल किया। आलिया के साथ खड़ीं नीतू कपूर भी रोती नज़र आईं। इस मौके पर ऋषि कपूर के बेहद करीब रहे अभिषेक बच्चन भी सदमे में दिखाई दिए। एंबुलेस को फूलों से काफी खूबसूरती के साथ सजाया गया था।. कोरोना वायरस की वजह से अंतिम संस्कार में पहुंचे सभी लोग मास्क लगाए नज़र आए।
वही जिसमें आपको बता दे कि अप्रैल 2020 महीने के आखिरी दो दिन ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरे देश के लिए सबसे दुखद दिन रहे। 29 और 30 अप्रैल को बॉलीवुड के दो बड़े सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर की मौत से पूरा देश इस समय ग़मगीन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर आम आदमी तक इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन से दुखी है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान ने इन दोनों एक्टर्स को लेकर ऐसे ट्वीट किए हैं। जिसके चलते वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। वहीं केआरके को अपनी फिल्म 'एक विलेन' में रोल देने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने भी कमाल आर खान के ट्वीट्स पर नाराजगी जाहिर की है।