BREAKING NEWS... पहला चंद्रग्रहण राशियों पर क्या कहता है?


देहरादून न्यूज डेस्कः देशभर में 8 जनवरी को होने वाले चंद्र ग्रहण को लेकर हिन्दू कलैण्डर व धार्मिक गुरूकों के अनुसार इस वर्ष 2020 में 4 चंद्रग्रहण हैं। वही जिसमें भारतीय समय के मुताबिक यह ग्रहण से 10 जनवरी 2020 को होने वालायह इस वर्ष का पहला चंद्रग्रहण होगा। वही सूत्रों के मुताबिक यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी 2020 को रात 10.37 बजे शुरू होगा जो कि रात्रि 02.42 तक चलेगा। जिसमें हिंदू धर्म गुरूओं के मुताबिक वर्ष का यह पहला ग्रहण चार घंटे 5 मिनट तक चलेगा।


वही जिसमें उन्होनें कहा कि इस बार यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा आंशिक ग्रहण के मुकाबले काफी कमजोर होता है। वही जिसमें आपको बता दें कि इस दिन चांद पूरी तरह छिपेगा नहीं होगा और ना ही चंद्रमा की काली छाया पृथ्वी पर गिरेगी। यह एक आंशिक छाया चंद्र ग्रहण पूर्ण और आंशिक चंद्र ग्रहण से भी कमजोर होता है। इसलिए इसे साफ तौर पर देखा नहीं जा सकता। वही सूत्रों के मुताबिक यह ग्रहण दुनिया भर में भारत के अलावा ये ग्रहण अफ्रीका , आस्‍ट्रेलिया महाद्वीपों एवं यूरोप, एशिया, में भी देखा जा सकेगा।


जबकि आपको बता दें की इस वर्ष के आगामी बाकी चंद्र ग्रहण 5 जून, 5 जुलाई और 30 नवंबर को पड़ेंगे। वही चंद्र ग्रहण को तीन वर्गों में बांटा जा सकता है। जिसमें पहला है पूर्ण चंद्र ग्रहण, व दूसरा है आंशिक चंद्र ग्रहण एवं तीसरा है , आंशिक छाया चंद्र ग्रहण है। इस ग्रहण को लोग साफतौर पर नहीं देख सकते है। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले से आरंभ हो जाएगा। भारतीय समय के अनुसार 10 जनवरी की सुबह 10 बजे से यह सूतक लग जाएगा। वही ग्रहण लगने से कुछ घण्टे पहले जिस समय सूतक लगेगा उसी समय देश भर के मंदिरों के पूजा की जाएगी और तुरंत बाद पट बंद कर दिए जाएंगे।


आईये आपको बता दें कि धर्म गुरूओं व ज्योतिषियों की राय में इस ग्रहण का असर किन-किन राशियों पर कैसा रहेगाः--
शुभ फल-- कुंभ, तुला, मीन, कर्क, मध्यम फल- मेष, कन्या, मिथुन, सिंह, अशुभ फल- मकर, वृश्चिक, वृष, धनु
चंद्र ग्रहण 2020 मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला असर लेकर आएगा