भारत का अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त,18 नवंबर को शपथ लेंगे।


नई दिल्लीः  29 अक्टुबर मंगलवार को कानून मंत्रालय से सूत्रों के हवाले मिली खबर के अनुसार  भारत के राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे को भारत का अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है। जिसमें न्यायमूर्ति श्री बोबडे 18 नवंबर 2019 को शपथ लेंगे। वही जिसमें सूत्रों के हवाले से कानून मंत्रालय ने मंगलवार को न्यायमूर्ति बोबडे की देश के नए प्रधान न्यायाधीश पद पर नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की। न्यायमूर्ति बोबडे करीब 17 महीने प्रधान न्यायाधीश रहेंगे।


वही जिसमें आपको बता दें कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने स्थापित परपंरा के अनुरूप पिछले सप्ताह ही अपने उत्तराधिकारी के रूप में शीर्ष अदालत के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति बोबडे की नियुक्ति की सिफारिश की थी। जिसमें न्यायमूर्ति बोबडे ने 1978 में महाराष्ट्र बार काउंसिल में पंजीकरण कराने के बाद बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ में वकालत शुरू की। उन्हें 1998 में वरिष्ठ अधिवक्ता मनोनीत किया गया।


वही आपको बता दें कि न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे 12 अप्रैल, 2013 से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश हैं। आप इससे पहले वह 16 अक्टूबर, 2012 से लगभग छह महीने के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे। वह 29 मार्च 2000 से बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त जज और 28 मार्च, 2002 से स्थायी जज रहे हैं।


आपको बता दें कि न्यायमूर्ति  बोबडे का जन्म 24 अप्रैल 1956 को हुआ और वह 13 सितंबरए 1978 को अधिवक्ता बने। उन्होंने उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ और नागपुर जिला न्यायालय में वकालत की और उन्होंने समय-समय पर बॉम्बे हाई कोर्ट और उच्चतम न्यायालय में सिविलए संवैधानिक, श्रम, निर्वाचन तथा कराधान मामलों में अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवा दी। न्यायमूर्ति श्री शरद अरविंद बोबडे संवैधानिक, प्रशासनिकए कंपनी, पर्यावरण तथा निर्वाचन कानूनों के विशेषज्ञ हैं।